Ad 1
Ad 2
Ad 3

लोहियानगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 घण्टे में अपहृत को किया बरामद, अभियुक्तगण गिरफ्तार।

महेश ढौंडियाल – नई दिल्ली

घटना का विवरणः-
दिनांक 12.08.2024 को समय करीब 17.00 बजे वादी ने 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पुत्र को गाड़ी न0 यूपी 19 एम0679 मे जबरदस्ती अपहरण कर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने सम्बन्ध में सूचना दी , जिस पर तत्काल मु0अ0सं0- 365/2024 अन्तर्गत धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहृत उपरोक्त को बिजलीबम्बा बाईपास से नरहेडा को जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद किया गया तथा उक्त घटना में शामिल अपहरणकर्ता अभियुक्तगण 1. मौ माज सिद्दकी पुत्र अजीजुद्दीन नि0 शमसेर नगर लखीमपुरी खीरी थाना सदर, जनपद लखीमपुर खीरी, हाल पता किराये का मकान एल-12 गंगानगर, जनपद मेरठ तथा 2. नायाब पुत्र नईम नि0 गंगवार थाना रहरा जनपद अमरोहा, हाल निवासी किराये का माकन एल-12 गंगानगर मेरठ को घटना में प्रयुक्त बलेनो कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के अन्य दो साथी मौके से फरार हो गये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि अपहृत उपरोक्त द्वारा इन्टाग्राम पर अभियुक्तगणों के दोस्त कादिर बड्डा पर टिप्पणी की थी, जिस कारण गुस्सें में हम लोगों ने अपहरण किया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्व थाना लोहियानगर पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:
1. मौ. माज सिद्दकी पुत्र अजीजुद्दीन नि0 शमसेर नगर लखीमपुरी खीरी थाना सदर , जनपद लखीमपुर खीरी, हाल पता किराये का मकान एल 12 गंगानगर, जनपद मेरठ
2. नायाब पुत्र नईम नि0 गंगवार थाना दृ रहरा जनपद दृ अमरोहा , हाल निवासी किराये का माकन एल 12 गंगानगर मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. थाना प्रभारी श्री संजय कुमार पाण्डेय, थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।
2. व0उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह, थाना लोहियानगर, मेरठ।
3. उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र थाना लोहियानगर मेरठ।
4. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार थाना लोहियानगर मेरठ।
5. है0का0700 राजकुमार थाना लोहियानगर मेरठ।
6. का0 610 अंकित नागर थाना लोहियानगर मेरठ।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1