Ad 1
Ad 2
Ad 3

नोएडा भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली।

महेश ढौंडियाल – दिल्ली

आज नोएडा भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता करदान मौजूद रहीं। इस दौरान भारी बारिश भी हुई, लेकिन उसके बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। यह तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से शुरू होकर वहां से चौड़ा मोड पहुंची।

वहां मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस तिरंगा यात्रा में लोग बैंड के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे और हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने देश के वीर शहीदों को याद करते हुए कहा, ‘तिरंगा हमारी शान है। आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधा है और आज बच्चे-बच्चे में देशभक्ति की भावना देखी जा सकती है। आज की यात्रा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई। इस यात्रा में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, तन्मय शंकर, महेश अवाना, चमन अवाना, राम निवास यादव, शारदा चतुर्वेदी, उमेश पहलवान, ओमवीर अवाना, गोपाल गौड़, पंकज झा, तुषार गोयल, प्रसेनजीत मैत्रा, प्रदीप चौहान, अशोक मिश्रा, अमित त्यागी, सुचित्रा कक्कड़, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1