Ad 1
Ad 2
Ad 3

विधायक रोमी साहनी बोले… चिंता मत करिए सरकार आपके साथ, जिनके मकान गिरे उन्हें मिलेगा आवास।

एस.पी.तिवारी । पलियाकलां-खीरी।

  • प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ : रोमी साहनी।
  • बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर विधायक रोमी साहनी ने किया अधिकारियों के साथ गहन मंथन।

शारदा नदी में आयी बाढ़ के आगे बेबस क्षेत्र वासियों की मदद को आगे आये पलिया 137 के विधायक रोमी साहनी ने अपने पलिया आवास पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक करते हुये बाढ़ पीड़ित क्षेत्रीय जनता के दुख दर्द को बांटने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु गहन मंथन किया गया। विधायक ने जनता को तत्काल राहत पहुंचाने व आवागमन हेतु पालिया भीरा निघासन आदि मार्गों पर आवागमन पूर्व की भाँति बहाल करने के निर्देश दिये। बेसहारा सा महसूस कर रही बाढ़ पीड़ितों के बीच लोगों को अपने हाथों से बंटे लंच पैकेट देते हुये उनके दुख दर्द में हमेशा साथ रहने का वादा पूरा किया, क्षेत्रीय विधायक को ऐसे दुर्गम स्थानों पर एवं विपरीत परिस्थितियों में अपने बीच पाकर क्षेत्रीय जनता का हौसला काफी बढ़ गया, अश्रुपूरित नेत्रों से विधायक के सामने अपना दर्द बयां कर रहे मासूम लोगों को विधायक ने भाव विभोर होकर गले से लगा लिया और बोले कि अब सब ठीक हो जाएगा, मैं हूं ना आप लोग चिंता मत करिए सरकार आपके साथ, जिनके मकान गिरे उन्हें आवास भी मिलेगा।

विधानसभा की पंचायतों में त्रिलोकपुर, बनघुसारी, मझगई में बैलगाड़ी से भृमण कर जनता का दर्द जानने वाले रोमी साहनी ने अधिकारियों को बीमार, बुजुर्ग व बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने का भी निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुये कहा कि लेखपालों को स्पष्ट निर्देश हों कि कोई भी बाढ़ पीड़ित छुट ना पाये, सभी को राहत सामग्री मुहैया कराई जाये, शासन की मंशा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ विधानसभा के छोड़ तक बैठे हुए प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिये।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1