Breaking News

कर्नाटक के राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आगाज़ | Tcs 24 News

ताहिर कमाल सिद्दीकी | इंदौर

जाल सभागार में स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का खुशनुमा आगाज़ हुआ। जिसमें बतौर खास मेहमान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने शिरकत की। साथ मे विशेष अतिथि महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, विधायक सतीश मालवीय, समाजसेवी हेमेंद्र मतलानी ,स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने दीप रोशन कर किया। अपने मुख्य संबोधन में राज्यपाल गेहलोत ने कहा कि इंदौर पत्रकारिता का गढ़ रहा है, जहाँ के पत्रकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पत्रकारिता को एक नई ऊँचाई प्रदान की। इसी वजह से इंदौर के पत्रकारो की लेखनी को देश में गंभीरता से लिया जाता है। मूर्धन्य पत्रकार राहुल बारपुते की सादगी, प्रभाष जोशी की मुहावरेदार भाषा, राजेंद्र माथुर के राजनीतिक विश्लेषण, शरद जोशी के चुटीले व्यंग्य, वेद प्रताप वैदिक का अंतरराष्टीय राजनीति में पकड़ और अभय छजलानी जैसे पत्रकारों की भाषा आज भी हम सबको प्रेरित करती है। वैसे भारत की पत्रकारिता का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

गेहलोत ने सभी पत्रकारो को आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक पत्रकारिता करे। उन्होंने विकसित भारत को बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। गहलोत ने पत्रकारो के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ का सिलसेलवार उल्लेख किया। अपने संबोधन में उत्तम स्वामी ने कहा पत्रकारो को चाहिए कि वे उन आडंबरो और अंधविश्वासों का जोरदार पर्दाफ़ाश करे ने आगे कहा कि इंदौर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी ही नही है वरन मीडिया की भी राजधानी है, अतः यहाँ पर मीडिया की एक विशाल यूनिवर्सिटी बनना चाहिए।

खारीवाल ने बताया कि पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई थी और यह 16 वा वर्ष है। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, यू. पी, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के सैकडो पत्रकार और शोधार्थी छात्र भाग ले रहे है। अतिथि स्वागत रचना जौहरी, सुदेश गुप्ता,नीलेश खरे, आसिफ शाह ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह संदीप जोशी, शीतल राय, प्रदीप सिंह राव ने प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने किया। आभार आकाश चौकसे ने माना।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.