Breaking News

नगर निगम परिषद की बैठक 21 अक्टूबर 2024 तक स्थगित.

पवन परुथी - ग्वालियर।

           दिनांक 16 अक्टूबर 2024 - नगर निगम परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन सभापति श्री मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें चर्चा के दौरान सभापति श्री तोमर ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सक्षम स्वीकृति एवं अन्य बिंदुओं की जानकारी नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव से चाही। जिस पर निगमायुक्त श्री वैष्णव ने बताया कि जनवरी 2024 से स्मार्ट सिटी का एक भी भुगतान नहीं हुआ है तथा जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। 

             कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के साथ चर्चा कर दीपावली तक शहर में उजाला हो इसकी व्यवस्था बनायें। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टीम व सामान की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। चर्चा जारी रहते परिषद 21 अक्टूबर 2024 दोपहर 3 बजे तक लिए स्थगित कर दी गई।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.