Ad 1
Ad 2
Ad 3

कांग्रेस की न्याय यात्रा ट्रैक्टर रेली निकाल कर महामहिम राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन।

अली असगर बोहरा - झाबुआ

400 से अधिक ट्रैक्टर ट्राॅलियो मे सवार होकर किसानो ने जताया अपना रोष।

पश्चिम मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पूर्व केंन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ कांग्रेस विधायको में मनावर विधायक एवं किसान न्याय यात्रा के प्रभारी के प्रभारी हीरालाल अलावा, झाबुआ विधायक डाॅ विकांत भूरिया एवं थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया सहित कई आदिवासी नेता कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी द्वारा कृषि उपज मंडी में किसान न्याय यात्रा की आम सभा की गई। जिसमे जिले भर से हजारो की तादात में किसानो द्वारा ट्रैक्टर ट्राॅलियो को लेकर अपना न्याय यात्रा मे शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया। उक्त न्याय यात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये जिला कलेक्टर कार्यालय पहुची जहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया , मनावर विधायक एवं किसान न्यय यात्रउ के प्रभारी हिरालाल अलावा ,झाबुआ विधायक डाॅ विका्रंत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद पूर्व विधायक वालसिंह मेडा , जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश राका के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

उक्त आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में हजारो किसानो की उपस्थिति में किया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानो का हितैषी ना बताकर किसान विरोधी बताया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानो से वादा कर मुकर रही है। उन्होने कहा था कि किसानो को सोयाबीन 6 हजार से उपर और 2700 रूपये गेहु क्विंटल देने की बात कही थी। लेकिन ना ही सोयाबीन की किमत आ रही और ना ही गेहू की इनमें सोयाबीन 4500 रूपये और 2400 रूपये क्विंटल कि कोई किमत मे बेचना को मजबूर हो गये। जिससे किसान भाई परेशान हो गये। किसान मंहगा खाद, महंगी दवाई, महंगा बीज कर्जा लेकर खेती कर रहा है जिस पर उनकी खेती की कोडियो के दाम उनको किमत मिल रही है। किसानो का जो शोषण सरकार कर रही है उसका हम विरोध करते है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि वे किसान के बेटे है तो मप्र में किसानो को इतना परेशान क्यो होना पड रहा है आखिर उन्हे उनकी उपज का सही दाम क्यो नही मिल पा रहा है। जिसका विरोध प्रदर्शन कर किसानो के हित में उन्हे न्याय मिले और उनकी उपज का उन्हे सही दाम भी मिले इसके लिये महामहिम राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय पहुचकर ज्ञापन सौपा गया।

मनावर विधायक एवं किसान न्याय यात्रा के प्रभारी हिरालाल अलावा ने उक्त यात्रा को किसानो के हित के लिये माना है। उन्होने कहा कि जिस देश मे किसानो को यदि परेशान होना पडेगा उस देश में आपके मुंह से खाने का निवाला कैसे आपके मुंह में जायेगा। सोचिये जो किसान धूप, बारिश, ठंड जैसे मौसम में दिन रात एक कर अपने और दूसरो के लिये अनाज पैदा करता है ऐसे मे यदि उस किसान को परेशान होना पडे उसे आंदोलन करना पड रहा है तो ऐसी सरकार क्या किसानो का भला सोच सकती है। उक्त आंदोलन चरणबद्ध तरीके से पुरे प्रदेश में किसानो की मांगो को मानने के लिये यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।

झाबुआ विधायक डाॅ विका्रंत भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की ये तानाशाही कर रही है। जिसमे ना तो किसी को बोलने का अधिकार है और ना ही आंदोलन करने का अधिकार है। किसान बोलता है तो उसको जेल मे डाल देते है। पत्रकार बोलते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही करवा देते है। पुरे सिस्टम मे तानाशाही का रवैया चल रहा है। किसानो का आज के समय मे उनकी उपज का सही दाम ही नही मिल पा रहा है उसके लिये ही तो आंदोलन किया जा रहा है। वही प्रदेश सरकार ने जो किसानो से सोयाबीन और गेहू के दामो की जो बात कही थी तो उससे क्यो मुकर रहे है। इसी तरह अतिथि शिक्षको के साथ भी धोखा किया पहले वादा किया फिर बाद मे उनकेा कुछ भी नही दिया। एक के बाद एक वादा से मुकरते जा रहे है। अब जनता और किसान चूप नही बैठेगे ये जनता के आंदोलन का शंखनाद है और यदि ये मांगे नही मानी जाती है तो इससे भी बडे बडे आंदोलन देखने को मिलेगे।

उक्त आयोजन का सफल संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकांश राका द्वारा किया गया। आयोजन में बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्तागण एवं जिले भर से आये हजारो की संख्या मे किसान भाईयो ने विरोध प्रदर्शन किया।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1