Ad 1
Ad 2
Ad 3

के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय नोडल संस्थान के रूप में चयनित

Bureau Chief Vijay Gaur - New Delhi

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय नोडल संस्थान के रूप में चयनित गुरुग्राम: के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के लिए नोडल संस्थान के रूप में चयनित किया गया है। यह कार्यक्रम युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के तहत, 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं और "विकसित भारत आपके लिए क्या मायने रखता है?" विषय पर 25MB तक का एक मिनट का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वीडियो अपलोड करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में शीर्ष 150 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने के लिए किया जाएगा, जो 10 से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित होगी।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और वहां से चुने गए प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के युवा संसद में अपने विचार रखेंगे। के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के प्रशासन ने सभी संकाय सदस्यों और मेंटर्स से अनुरोध किया है कि वे अपने छात्रों को इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचारों को व्यक्त करने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक MY Bharat पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.