Ad 1
Ad 2
Ad 3

जैन तीर्थ पालीताणा में 09 बड़ी दीक्षा संपन्न

ब्यूरो चीफ रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी - झाबुआ

मेघनगर गिरीराज शाश्वत तीर्थ श्री शत्रुंजय महातीर्थ में श्री त्रिस्तुतिक समुदाय के दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के सप्तम पट्टधर, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराजा के प्रथम शिष्य वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब आदि विशाल साधु साध्वी भगवंत की निश्रा में आयोजित चंचेल-माणक छःरिपालक संघ के अंतर्गत  09 नूतन दीक्षित साधु साध्वी भगवंत की बड़ी दीक्षा का आयोजन संपन्न हुआ। 
उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत कावड़िया ने बताया कि, दिनांक 26 जनवरी को सिद्दवड़ पालीताणा में आयोजित विशाल उपधान आराधना के अंतर्गत आत्मोद्धार- 8 का आयोजन संपन्न हुआ था जिसमें 09 दीक्षार्थियों ने पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के हाथो रजोहरण ग्रहण कर संयम अंगीकार किया। नूतन दीक्षित मुनिराजश्री निर्लेपरत्न विजयजी म.सा., मुनिराज श्री निर्वीकल्परत्न विजयजी म.सा., साध्वीजी श्री निजानंदनिधि श्रीजी म.सा.,  साध्वीजी श्री त्रिपदीनिधी श्रीजी म.सा., साध्वीजी श्री समार्यानिधी श्रीजी म.सा., साध्वीजी श्री ज्ञानर्षीप्रिया श्रीजी म.सा., साध्वीजी श्री ध्यानर्षिप्रिया श्रीजी म.सा. साध्वीजी श्री पुण्यर्षीप्रिया श्रीजी म.सा. एवं साध्वीजी श्री सिमंधरनिधी श्रीजी म.सा. की विधि विधान के साथ बड़ी दीक्षा संपन्न हुई। 
छःरिपालक संघ के लाभार्थी परिवार श्रीमती चंचीबेन माणकलाल भूदरमलभाई परिवार दुधवा, सूरत वाले द्वारा पूज्य गच्छाधिपतिश्री को कांबली भी अर्पण की गई।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.