Ad 1
Ad 2
Ad 3

बॉलीवुड की चमक लाल किले में |

महेश ढौंडियाल - दिल्ली। 

             दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का मंचन इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी और अरबाज खान ने मंच पर पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप और श्री राम के राज्याभिषेक के भव्य मंचन के दौरान ये दोनों सितारे अपनी आगामी फिल्म बंदा सिंह चौधरी’के प्रमोशन के लिए कार्यक्रम में उपस्थित हुए। 

            दोनों कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही पूरे जोश के साथ जय श्री राम के नारे लगाए और रामलीला के कलाकारों के साथ अपनी श्रद्धा प्रकट की। अरशद वारसी और अरबाज खान की उपस्थिति ने दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी, जहां हज़ारों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

              इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि "अरशद वारसी और अरबाज खान की मौजूदगी ने इस बार की रामलीला को और खास बना दिया है।"

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1