Breaking News

स्पंदन-2024: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट, ग्वालियर में 4 दिवसीय उत्सव.

गुलशन परुथी - ग्वालियर। 

              ग्वालियर 21.10.2024: प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर सदैव ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है और इसी उद्देश्य के निर्वहन हेतु संस्थान, का वार्षिक महोत्सव ‘स्पन्दन’ छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर के रूप में प्रतिवर्ष प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध सस्थान, ग्वालियर के प्रांगण में बनाया जाएगा/जाता रहा है। ‘‘स्पन्दन’ का आयोजन इसके अर्थ (हृदय की धड़कन) के अनुरूप ही विद्यार्थियों के उत्साहवर्धक एवं उनके छिपी हुई प्रतिभाआं को निखारने के उद्देश्य से  प्रेस्टीज प्रबंधन, ग्वालियर द्वारा किया जाता है। इस उत्सव के दौरान समूचा माहौल आनंदमय एवं स्फूर्तिदायक बन जाता है। ज्ञात हो कि इस महोत्सव की शुरूआत ‘‘थीम डे’ के द्वारा की जाती है, जिसमें प्रतिदिन महाविद्यालय के छात्र/छात्राऐ एवं प्राध्यापकगण एक निश्चित वेशभूषा को धारण करते है। जिसमें इस ट्विंस थीम, स्टेट रिप्रिजेंटेशन थीम, स्कूल डेज थीम आदि पर आधारित वेशभूषायें प्रमुख रही। इस वर्ष यह उत्सव 4 दिवस (23.10.2024 से 26.10.2024) आयोजित होगा। जहाँ 4500 प्रतिभागी छात्र/छात्राऐं अपने हुनर की आजमाइश अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में करेंगे। ज्ञात हो कि इनमें ग्वालियर से बाहर के 800 से अधिक छात्र/छात्राएं देश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से प्रतिभागिता देंगे।

            कार्यक्रम का आयोजन 23.10.2024 से 26.10.2024 तक किया जाएगा। चार दिवसों में कुल विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम का समापन दिनांक 26.10.2024 को सांस्कृतिक संध्या के साथ किया जाएगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छत्राओं के द्वारा ही प्रस्तुत किए जायेंगे साथ ही इस सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण फैशन शो (ब्राण्ड एम्बेसेडर) रहेगा। ज्ञात हो इस वर्ष की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दिनांक 26.10.2024 को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी आॅडिटोरियम में किया जायेगा। यह जानकारी प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक डाॅ0 निशांत जोशी एव उपनिदेशिका डाॅ0 तारिका सिंह ने ‘‘स्पन्दन-2024 की प्रेस वार्ता के दौरान दी।

कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसका विस्तृत विवरण निम्न हैंः

           स्पन्दन-2024 का शुभारंभ 23.10.2024 को महाविद्यालय के NCH (New Conventional Hall) में उद्घाटन सत्र के आयोजन के साथ होगा। उद्घाटन सत्र प्रातः 9ः30 बजे आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी श्री रिषभ देवानंद जी एवं श्रीमान नितिन मांगलिक (जनरल मैनेजर एम.पी.ई.बी.) एवं श्रीमान अभिनव मिश्रा (सीनियर कन्सल्टेन्ट गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट ग्वालियर) उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण उन 18 प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा के साथ होगा। जो आगामी चार दिनों में महाविद्यालय में आयोजित होंगी। 
22.10.2024 को डी.जे. नाइट का आयोजन किया जाएगा जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न है-

1. डी.जे. नाइट - इस दिन शाम को 04ः00 बजे से शुरू होकर लगभग रात 09ः00 बजे तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। काॅलेज के तरफ से इवेन्ट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 आशिष यादव है।

पहले दिन (23.10.2024) मुख्यतः 5 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न हैः-

1. कौन बनेगा बिजनेस टायकून (KBBT, बिजनेस क्विज) - यह कार्यक्रम कुल निर्धारित 2 राउंड पर आधारित होगा यह कार्यक्रम अत्यंत ही रोचक एंव बुद्धि को परखने वाला होगा। पहले राउंड, फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट में कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रश्न दिखाये जायेगें जिन्हे प्रतिभागियों को बढते क्रम में या घटते क्रम में व्यवस्थित करना होगा। इनमें से जो प्रतिभागी चयनित होगा वह अगले राउंड में प्रवेश करेगा। दूसरे राउंड में प्रतिभागी को 1 से 15 प्रश्नो का सामना करना होगा। प्रतिभागी को प्रश्न क्र. 5 पर पहला पडाव, प्रश्न क्र. 8 पर दूसरा पडाव एवं प्रश्न क्र. 15 पर तीसरा पड़ाव पर क्रमशः 100 एवं 2000 का पार करते हुए अतिंम प्रश्न क्र. 15 जिसके इनामी पाॅइन्ट्स 5000 रहेगी। इसके समन्वयक डाॅ. निश्चय कुमार उपमन्यु हैं।

2. ह्यूमन स्नेक्स लेडर्स - यह कार्यक्रम मिलकर मनोरंजन करने के लिए हमारे साथ आए, मंगलवार 23 अक्टूबर 2024 को ‘मानव साँप और सीढ़ियाँ के नाम से जाने वाले एक दिलचस्प इवेंट में। इस इवेंट में छात्र साँप और सीढ़ियाँ का मजेदार खेल खेलेंगे जो बचपन की यादों को ताजगी देगा। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण है एक 30×30 फीट का विशाल खेल क्षेत्र और 14×14 इंच के बड़े डाइस। प्रतियोगिता दो-दो की टीम बनाएंगे, जिसमें पहले सदस्य डाइस को फेंकेगा जबकि दूसरा सदस्य खेल क्षेत्र पर चलकर नेविगेट करेगा। इस कार्यक्रम की समन्वयक प्रो0 निधि जैन होंगी।

3. डांस-डांस: फील द वीट- इस प्रतियोगिता में इन्टरनल और एक्स्टरनल स्टूडेंट प्रतिभाग कर रहे हैं इसमें 88 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 2 राउंड में पूरी होगी। पहला स्क्रीनिंग राउंड दूसरा राउंड फाइनल राउंड होगा। इस कार्यक्रम में अलग-अलग और ग्रुप में हिस्सा ले सकते है। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 ईशा गोले होंगी।

4. वर्चुअल ट्रेडिगं - इस प्रतियोगिता मंे 400 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 2 राउंड में होगी। पहला स्क्रीनिंग राउंड और दूसरा राउंड फाइनल राउंड होगा इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 प्रियंका चावला होंगी।

5. लाॅ क्विज - इस प्रतियोगिता में एकल प्रतिभागी शामिल होगा। जिसमें तीन अलग-अलग राउंड में प्रतिभागियों को विविध विषयों पर प्रश्न पूछने जाएंगे जिसके समन्वयक प्रो0 आबिल हुसैन है।

दूसरे दिन (24.10.2026) :- मुख्यतः 6 इवेंट होंगे जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न है :-

 1. बेस्ट मैनेजर प्रतियोगिता - इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक स्पर्धा एक रोचक आयोजन है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में प्रबंधन कौशल का विकास करना है इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों का संगठनात्मक निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया जायेगा इसके अलावा यह आयोजन उद्यमिता विकास पर भी प्रकाश डालेगा। इस कार्यक्रम की समन्वयिकाप्रो0 प्रतीक्षा सक्सैना है।

2 . जायका फायरलेस कुकिंग - यह कार्यक्रम खाना बनाने के रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए है इसमें आप अपने मन के मुताबिक डिश तैयार कर सकते है लेकिन आग का उपयोग किए बिना, इसमें 2 लोग टीम में काम करेंगे। इस कार्यक्रम के समन्वयिका डाॅ. प्रियंका चावला है।

3. सुर-संगम - संगीत में रुचित रखना छात्रा में मुख्य रूप से पाई जाती है चाहे वह संगीत सुनना हो या गाना छात्रों को बहुत लुभाता है इसी का ध्यान रखते हुए संस्थान एकल एवं समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता 3 राउंड में होगी जिसमें पहले राउण्ड में प्रतिभागी अपनी पसंद का गाना गाएगा। दूसरा राउण्ड चिट पर आधारित होगा। इसमें 45 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिसकी समन्वयिका डाॅ. अम्रिता भदौरिया है।

4. आई.टी.क्विज - इस कार्यक्रम में कुल 3 राउंड होगें प्रथम राउंड स्क्रींनिंग राउंड का होगा जिसमे प्रतिभागियो को 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे सभी प्रश्न इंर्फोमेशन टेक्नोलाॅजी पर आधारित होगे। दूसरा रांउड 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। तीसरे एवं अतिंम रांउड में बहुविकल्पीय प्रश्न की तर्ज पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 पलाश शर्मा है।

5. योग काॅम्पटीशन - इस कार्यक्रम में लगभग 55 प्रतिभागी नेशनल एवं लोकल से प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बैलेंस, पोस्चर, फ्लेक्सबिलिटी देखकर विजेताओं का चयन करेंगे। इस कार्यक्रम की समन्वयिका दीपांका राठौड़ हैं।

6. गेमिंग वाॅरियर - इस कार्यक्रम में लगभग वही प्रतिभागी भाग लेंगे जो गेमिंग में रुचि रखते है इसके समन्वयक प्रो0 जितेन्द्र सिंह है। 

तीसरे दिन (25.10.2024)ः- मुख्यतः 5 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैः-

1. जस्ट-अ-मिनट - यह कार्यक्रम एक टाइम बेस्ड कार्यक्रम में जिसमें 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। इसमें प्रेस्टीज एवं बाहर के दोनों हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में एक -एक प्रतिभागी को 1 मिनट का समय दिया जायेगा और इसी समय में खेल को पूरा करना होगा। इस कार्यक्रम में दो राउंड होंगे। इस कार्यक्रम की समन्वयक प्रो0 गौरव साॅइन है।

2. गेमिंग वाॅरियर - इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी दो लोगों की टीम में प्रतिभाग लेंगे। इसमें 2 राउंड होते हैं पहले स्क्रीनिंग राउंड होगा, दूसरा फाइनल राउंड होगा।

3. अन्ताक्षरी - यह प्रतियोगिता तीन राउंड में होगी, जिनमें प्रतिभागी को दो सदस्यों की टीम में आना होगा। पहला राउंड सामान्य अंताक्षरी की तर्ज पर खेला जायेगा वहीं दूसरे राउंड मंे प्रतिभागियों को धुन को पहचानना होगा गाना गाने के लिये अलग-अलग क्लू दिये जायेंगे। तीसरे राउंड में एक्टर एक्ट्रेस पेयर राउंड होगा। इसकी समन्वयिका डाॅ0 ममता शर्मा होंगी।

4. अनकहे अलफाज़ (ओपन माइक) - यह प्रतियोगिता मंच प्रदान करेगी उन कलाकारों को जो समाज में मौजूद हर एक मुद्दे और विषय को एक अलग-अलग ही नजरिये से देखते है जो शब्दों के माध्यम से दिल को छू जाते है एक नई सोच रखते है। इसके समन्वयक प्रो0 अजय जैन है।

5. लाइन स्कैचिंग - इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कला जीवन का अंग बताना है तथा बचपन में तो हम बहुत उत्सुकता से इसे जीते है पर बढ़ती उम्र के साथ भूल जाते है तो इसी सोच को बदलने के लिए हमारा कार्यक्रम है जिसमें कुल 51 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे इसके समन्वयक प्रो0 सूरज सिंह है।

चैथा दिन (26.04.2024) :-

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दिनांक 26.10.2024 को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी आॅडिटोरियम में किया जायेगा।

‘‘स्पन्दन 2024’’ के समन्वयिका डाॅ. स्नेहा राजपूत ने इस 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘‘स्पन्दन 2024’’ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में ग्वालियर एवं बाहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेने आ रहे हैं। जिनके रहने खाने एवं ठहरने की व्यवस्था प्रेस्टीज संस्थान, ग्वालियर द्वारा की गई।

‘‘स्पन्दन 2024’’ की सांस्कृतिक संध्या की समन्वयिका डाॅ. कविता राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन सांय 4 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्पनदन की सहसमन्वयक डाॅ0 अभय दुबे ने इस 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘‘स्पन्दन 2024’’ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्षिक उत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिस्पधाओं में प्रतिभागियों की कुल संख्या 4500 से अधिक पंजीकृत की जा चुके है।

इसमें ग्वालियर से बाहर के 800 प्रतिभागी ग्वालियर संभाग के 700 प्रतिभागी एवं प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, शहर के 3000 प्रतिभागी शामिल है। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा स्पाॅट रजिस्ट्रेशन की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

1. IPS College. 
2. Jiwaji University. 
3. Rising Public School. 
4. KRG College. 
5. MITS College.
6. ITM University.
7. Janta hr. Sec. School.
8. Green Wood Public School.
9. St. Paul's.                                
10. Abhigyaan institute.
11. Kathak Vidya Niketan.
12. No.1 Airforce School.
13. Mount Litera Zee School.
14. Neet foundation School.                                                         
15. Model Public School.
16. Amity University.
17. Government ITI College.
18. Pargati Vidhya Peeth.
19. DNA Dance Factory.
20. Raja Man Singh Tomar music & Art University.
21. LNIPE.
22. Abhilash Yoga Academy.
23. NLB.
24. Venus Public School.
25. The orchids higher Secondary School.
26. Oxford pubic School.

विशेष आर्कषण:-

1. चार दिनो में संस्था में 18 कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान में होगा।
2. कुल 4,00,000/- रूपये के पुरस्कार दिये जायेगें।
3. अन्तिम दिन छात्र-छात्राओं द्वारा कुछ विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
4. सभी कार्यक्रमों में निष्पक्षता का ध्यान रखते हुये कुल 2000 निर्णायक, संस्थान से बाहर के होगें।
5. सभी निर्णायक शहर के गणमान्य पदाधिकारी तथा अपने क्षेत्र में दक्ष्य।
6. सभी कार्यक्रमों में कुल 4500 प्रतिभागी होगे।
7. सभी कार्यक्रमों में ग्वालियर शहर के कुल 3000 प्रतिभागी सम्मलित होगे।
8. ग्वालियर से बाहर के लगभग 800 से अधिक प्रतिभागी होगें।
9. ग्वालियर संभाग के लगभग 700 से अधिक काॅलेज एवं स्कूल से प्रतिभागी शामिल होगें।
10. सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिलेगा।
11. कार्यक्रम का अयोजन पूर्णतः छात्रों द्वारा किया जायेगा, शिक्षक सिर्फ मार्गदर्शक की भूमिका में रहेगे।
12. मौके पर भी पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध है ।
13. बडी संख्या में प्रतिभागिता को देखते हुये खाद्य एवं पेय पदार्थो के स्टाॅल महाविद्यालय परिसर में शहर के प्रसिद्ध रेस्टाॅरेन्ट द्वारा लगाये जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रायोजक निम्न प्रकार है -
1 - Main sponsors
   . Crafton E Sports
2 - Co-sponsors
    . LIC
    . Punjab National Bank
    . Krafton India : E Sports
    . Accent outdoors.
3 - Event Partner
    . CM Tailors
    . Craft E Teria
    . Finera Stock wala
    · 3 AM club
    · Times
    · Quick Kichens
    · To Rankers super grans.
    · Shive Shiddh Temple
    · C+P caring patient
    · Narayana hospitals
4 - Radio Partners
    · Goonj 90.8 : Apki Apni Awaz
    · Radio Chaska : 95 FM
5 - Fashion Partners
    · Brahmani Boutiques
    · Baba uniform
    · Decathlon
    · Mena Collection
    · fashion fever
    · H & M
6 - Social Media Parterns
    . Morpanks
7 - Food Partners
   . Starbucks  
   · Punjabi Zayka
8 - Educational partners
    . Sics : Study Abroad
9 - Hospitality partners
   . JC palace
   . Meraki holiday
10 - Beauty and wellness partners
     . Saheli salon
     . VLCC
     . Beauty veda
     . N Fit
11 - Promotional Partners
     . Mood Indigo : IIT Bombay
12 - Banking partners
     . Unique credit shaak sahkaar

सादर सम्मान सहित,
डाॅ. निशांत जोशी।
निदेशक।

 

 

 

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.