Ad 1
Ad 2
Ad 3

महिला परिषद पदाधिकारी 22 अक्टूबर को नगर भ्रमण पर आएंगी

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी - झाबुआ

पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत के आशीर्वाद से संचालित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेन गांधीमुथा (बैंगलोर), राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती संगीता पोरवाल अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ 22 अक्टूबर को मेघनगर आ रही हैं।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद मेघनगर की प्रचार मंत्री वर्षा जैन एवं सपना सेठ ने बताया कि महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में उनकी टीम 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश की विभिन्न शाखाओं का दौरा करेगी तथा महिला परिषद के संगठन को मजबूत बनाने, शाला अवलोकन, पुण्य सम्राट सूत्र ज्ञान अभिवृद्धि योजना आदि से संबंधित बैठकें लेगी। साथ ही महिला परिषद मेघनगर की मीडिया प्रभारी खुशी मुथा एवं पूजा कावड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम में 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मेघनगर आगमन को लेकर स्थानीय शाखा अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया के नेतृत्व में परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के आगमन पर उनकी उपस्थिति में नवनियुक्त महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महिला परिषद सचिव श्रीमती अलका लोढ़ा ने बताया कि पूरे भारत में महिला परिषद की 275 से अधिक शाखाएं हैं तथा ऐसी महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंगलुरू निवासी श्रीमती प्रेमाबेन गांधी मुथा पहली बार मेघनगर आ रही हैं, जिनका स्वागत भी श्रीसंघ, परिषद एवं ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1