Ad 1
Ad 2
Ad 3

मुंगेर डीआईजी संजय कुमार ने अशोक धाम में की पूजा अर्चना।

आत्मानंद सिंह – लखीसराय

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर पहुंचे मुंगेर डीआईजी संजय कुमार। सावन की तीसरी सोमवारी पर आम से लेकर खास श्रद्धालुओं ने महादेव पर जलाभिषेक किया। मुंगेर डीआईजी संजय कुमार अपनी पत्नी के साथ अशोकधाम मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। मंदिर के गर्भगृह में भोलेनाथ के विशाल शिवलिंग का गंगाजल,दूध,फूल एवं बेलपत्र से पूजा किया और माथा टेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। मंदिर के पूजारी नीरज पांडेय एवं चंद्रमौलेश्वरी पांडेय द्वारा डीआईजी को पूजा कराया गया। शिवलिंग की पूजा करने के बाद डीआईजी ने माता पार्वती मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी संजय कुमार ने कहा कि पूजा कर सु:ख , शांति एवं समृद्धि की कामना किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ किया।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.