Ad 1
Ad 2
Ad 3

हज यात्रा से लौटे हाजियों का गर्मजोशी से किया स्वागत।

ताहिर कमाल सिद्दीकी – इंदौर

हज यात्रा पर गए इंदौर जिला के मुस्लिम समाज के हाजियों के अब वतन लौटने का सिलसिला जारी है। करीब 42 दिन में हज के अरकान व मक्का मदीना की ज़ियारत पूरी करके लौट रहे हाजियों के जत्थे का इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बम्बई बाजार से हज ज़ायरीन जनाब ग़ुलाम दसतगीर और उनकी पत्नी, दस साल के नन्हें हजयात्री मोहम्मद अली का स्वागत कर आगवानी की गई। उनका स्वागत प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री कमाल खान, छीपा देहलवी समाज के सदर अनवर देहलवी, हाजी इरशाद देहलवी, हाजी जावेद देहलवी, अल्तमश खान, आरिफ देहलवी आरटीओ, फरहाद हुसैन, ज़ुबैर देहलवी, आकिब देहलवी, मोहम्मद सलीम लॉज वाले, हाजी बबलू, इमाम बख्श, असलम भाई, मोइन खान, लल्लू भाई, सिराज देहलवी, नवेद हाशमी आदि ने किया हजयात्रा से लौटे ग़ुलाम दसतगीर ने कहा हज अदा करने पर सच्चा रूहानी सुकून मिलता है, जिसको अल्फ़ाज़ में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया मक्का मदीना जाकर हिंदुस्‍तान की तरक्की, खुशहाली, अमन,सुकून और शांति के लिए खास दुआ मांगी।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1