पर्यावरण प्रेमी लोकतंत्र सेनानियों ने लगाए सैकड़ों पौधे।
ताहिर कमाल सिद्दीकी – इंदौर
पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ लोकतंत्र सेनानियों ने पूरे जोशो-खरोश के साथ सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक गिरीश शर्मा आदित्य ने बताया एक पेड़ मां के नाम के तहत लोकतंत्र सेनानी संघ इंदौर और लोकतंत्र प्रहरी संघ द्वारा पौधारोपण का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। इसमें आम, नीम, पीपल, अशोक सहित लगभग 500 पौधे विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम पीपल्दा ग्राम स्थित बाल वीर हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। पौधे लगाकर उनकी देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल और हेडगेवार समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास हिंदूजा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। लोकतंत्र प्रहरी संघ के संभागीय संयोजक विपिन शेखावत के साथ सेनानी दयाराम वर्मा, ओम वर्मा लक्षमण सैनी, आलमगीर गौरी, कन्हैया पाटीदार, कोषाध्यक्ष श्री रमेश मंदवानी सहित बड़ी संख्या में परिजन भी उपस्थित रहे। कम्पेल के सरपंच और भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कम्पेल क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानी सर्वश्री गंगाराम चौधरी, बद्रीलाल ठेकेदार, रामचंद्र पटेल, रामचरण खाती एवम केदार पटेल ने इस बड़े आयोजन का पूर्ण और सराहनीय प्रबन्ध किया। गिरीश शर्मा ने बताया बाल हनुमानजी का चमत्कारी मंदिर सुरम्य झरनों, हरियाली से भरपूर है और सिमरोल से उदयपुरा मार्ग पर नयापुरा ग्राम के आगे स्थित है।