Ad 1
Ad 2
Ad 3

भारतीय किसान संघ ने बाढ़ से नुकसान की भरपाई को लेकर सीएम के नाम सम्बोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन।

एस.पी. तिवारी – लखीमपुर-खीरी

  • भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी! ज्ञापन सौंपकर कहा- सूखा और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहे किसानों का सहयोग करे सरकार।
  • बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

जनपद खीरी में सोमवार को कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने सूखा और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहे किसानों की समस्याओं के निदान हेतु विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंपा है वही मांगे पूरी न होने पर भारतीय किसान संघ ने प्रशासन को आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश की मंशा है कि बाढ़ ग्रस्त गांवों में प्रशासन द्वारा नियमित रूप से भोजन पैकेट बांटें जाये जबकि भारतीय किसान संघ जिला खीरी के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली है कि प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त गांवों के बाढ़ चौकी या तटबंध पर भोजन वितरित करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी जाती है,जबकि वास्तविक आवश्यकता बाढ़ के चपेट में आये गांवों की होती है भारतीय किसान संघ जिला खीरी प्रशासन से अपील की कि आप ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराये जिसमे बाढ़ के समय बाढ़ ग्रस्त गांवों में भोजन पैकेट का वितरण सुनिश्चित हो सके। बाढ़ ग्रस्त गांवों में प्रायः रास्ते कट जाते है बाढ़ का पानी निकलने के तुरंत बाद ऐसी व्यवस्था हो सके जिससे प्रत्येक ग्राम के लिए कम से कम एक सड़क अवश्य रहे जिससे छात्र एवं छात्रों को,बूढ़े,बीमार और गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बाढ़ के बाद जब किसानो को फसलों का मुवावजा दिया जाता है वह केवल धान की फसलों का दिया जाता है जबकि खीरी जिले में अधिकतर गन्ने की फसल लगाई जाती है भारतीय किसान संघ जिला खीरी मुवावजे हेतु धान के साथ साथ अन्य फसलों जैसे गन्ना व केला आदि को भी जोड़ा जाये।

  • फसलो की क्षति का सम्पूर्ण सर्वे पारदर्शी तरीके से हो लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा की जाए।
  • बाढ़ ग्रस्त या प्रभावित क्षेत्रो का गन्ने का भुगतान को प्राथमिकता दी जाये।
  • तटबंधों के किनारे सीपेज से होने वाले वर्ष भर का फसलो के नुकसान का आंकलन किया जाये व मुवावजा दिया जाये।
  • किसानो को फसलों का मुवावजा समय से मिले बाढ़ ग्रस्त गांवों में के किसानो को सुरक्षित स्थानों पर उनकी सहमति से सम्पूर्ण रूप से विस्थापित किया जाये।
  • बाढ़ या अचानक पानी बढ़ने की सूचना 24 घंटे पूर्व मुनादी द्वारा दी जाये।

पन सौंपते समय जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र,जिला सहमंत्री मुकेश कुमार, पुरूषोत्तम कुमार जिलामंत्री, श्रीप्रकाश, आलोक, राधेश्याम, दिलीप कुमार, चन्द्र प्रकाश,रामनरायन, वैभव अवस्थी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वही जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि बाढ़ व सूखा की दोहरी मार झेल रहे किसानों की मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ खीरी शान्ति पूर्वक आंदोलन करने को बाध्य होगा इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

(रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ)

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1