अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत पौधा का रोपण किया गया।
रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी – झाबुआ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत कलेक्टर परिसर के बगीचे में पौधा का रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत कलेक्टर परिसर झाबुआ में अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा ने उनकी माँ के नाम से एक-एक पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। कार्यक्रम में प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी द्वारा भी “एक पेड़ मां के नाम” लगाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारीयों, कर्मचारियों द्वारा भी अपने कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” लगाया गया।