Monday, January 01, 2045

तीर्थ गुरु प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में पवित्र जल और धुनें लेकर आया

राजेश वर्मा – अजमेर, राजस्थान

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पुष्कर सरोवर के पवित्र जल से भी अभिषेक किया जायेगा। इसके लिए आज सरोवर की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक के बाद श्री तीर्थ गुरू पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि दल को सरोवर के जल से भरा कलश लेकर अयोध्या के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना किया। कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्करनारायण आदाली, कोषाध्यक्ष विमल बादल पाराशर आदि रामलला के अभिषेक के लिए पुष्कर सरोवर का जल अयोध्या भिजवाने का निर्णय लेने के बाद आज सुबह ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में 6 पुरोहितों का दल संजय पाराशर अंकित पाराशर आशीष पाराशर सुधांशु पाराशर देवांश पाराशर अभिषेक पाराशर जल लेकर रवाना हुए ।

इससे पूर्व जल कलश की ब्रह्म घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा की गई तथा प्रतिनिधियों को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति, पुष्कर वह ट्रस्ट की ओर से माला पहना कर धूमधाम से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। प्रतिनिधि दल मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे तथा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति को भगवान के अभिषेक के लिए पुष्कर सरोवर का जल कलश सौंप कर लौट आएंगे।इस दौरान सुभाष गुरु जी ने सभी को सरोवर की पूजा अर्चना करवाई व इस मौक़े पर पुष्कर पुरोहित संघ ट्रष्ट के सभी सदस्य व कई प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

3 Comments

Image
John Doe 01 Jan 2045

Diam amet duo labore stet elitr invidunt ea clita ipsum voluptua, tempor labore accusam ipsum et no at. Kasd diam tempor rebum magna dolores sed sed eirmod ipsum. Gubergren clita aliquyam consetetur sadipscing, at tempor amet ipsum diam tempor consetetur at sit.

Leave a comment

© tcs24news. All Rights Reserved.