Monday, January 01, 2045

राजस्थान में 7 जिलों की कमान संभालेंगी महिला कलेक्टर, बेहद अहम है ये जिले

राजेश वर्मा – जयपुर, राजस्थान

जयपुर, राजस्थान की भाजपा सरकार ने मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के ठीक बाद जो बड़ा काम किया है वह है नौकरशाही में बड़ा फेरबदल। कार्मिक विभाग ने शनिवार तड़के 72 आईएएस अधिकारियों और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। भजनलाल सरकार ने पूरे अफसरशाही की सर्जरी कर दी। प्रदेश के 50 में से 36 जिलों के कलक्टर बदल दिए हैं। इनमें 27 पुराने जिले और 9 नए जिलों के कलक्टर हैं। आईएएस अफसरों की तबादला सूची में 7 महिला आईएएस अफसरों के नाम ने सबको चौंका दिया। यह पहली बार है कि 7 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के जिम्मे सौंपी गई है।

जिन जिलों की कमान इन सात महिला आईएएस को दी गई है, उन जिलों के नाम कोटपूतली बहरोड़, चूरू, झुंझुनूं, सिरोही, प्रतापगढ़, केकड़ी और टोंक जिले हैं। इनमें 5 कलेक्टर डायरेक्ट आईएएस हैं जबकि 2 प्रमोटी आईएएस हैं। टोंक की जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा 30 वर्ष की सबसे युवा जिला कलेक्टर हैं। दूसरे पायदान पर आ रहीं श्वेता चौहान 31 वर्षीय को केकड़ी का कलेक्टर लगाया है।

  1. डॉ. सौम्या झा सबसे युवा – टोंक जिला कलेक्टर
  2. अंजली राजोरिया – प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर
  3. श्वेता चौहान – केकड़ी जिला कलेक्टर
  4. शुभम चौधरी – सिरोही जिला कलेक्टर
  5. कल्पना अग्रवाल – कोटपूतली बहरोड़ जिला कलेक्टर
  6. चिन्मयी गोपाल – झुंझुनूं जिला कलेक्टर
  7. पुष्पा सत्यानी – चूरू जिला कलेक्टर:

3 Comments

Image
John Doe 01 Jan 2045

Diam amet duo labore stet elitr invidunt ea clita ipsum voluptua, tempor labore accusam ipsum et no at. Kasd diam tempor rebum magna dolores sed sed eirmod ipsum. Gubergren clita aliquyam consetetur sadipscing, at tempor amet ipsum diam tempor consetetur at sit.

Leave a comment

© tcs24news. All Rights Reserved.