Ad 1
Ad 2
Ad 3

संदिग्ध लिंक, अप्रमाणित मोबाइल एप्लिकेशन, फर्जी क्यूआर कोड मामले में बरते सावधानियाँ : डॉ. रक्षित टंडन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ

( 80  लाख से अधिक लोगों तो साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाने  वाले विश्व विख्यात साइबर  सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ0 रक्षित टंडन को मुख्य अतिथि अजय चौधरी, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त (विजिलेंस एवं वि.पु.इ.म.एवं बा.) ने दिल्ली पुलिस की तरफ़ से किया सम्मानित I   समारोह में  संयुक्त आयुक्त
पुलिस   नबाम गुंगते   , अतिरिक्त आयुक्त पुलिस  डी0  कुमार सुरेन्द्र  सिंह  , अनचीथा सी0  उपायुक्त पुलिस, रिधीमा सेठ  अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस  ,रेनु लता सहायक आयुक्त पुलिस सहित अनेकों पुलिस अधिकारियों की गरिमामय  उपस्थिति रही I)
 
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए एक ‘साइबर जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन एनसीयूआई ऑडिटोरियम
कन्वेंशन सेंटर, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  अजय चौधरी, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त (विजिलेंस एवं वि.पु.इ.म.एवं बा.) द्वारा की गई।
इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन देना था। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और पड़ोस में साझा करें, ताकि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और मजबूत हो सके।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने नवीनतम साइबर धोखाधड़ी तकनीकों पर एक विशेष व्याख्यान दिया और नागरिकों को संदिग्ध लिंक, अप्रमाणित मोबाइल एप्लिकेशन, फर्जी क्यूआर कोड से बचने तथा ओटीपी दर्ज करते समय सावधान रहने की सलाह दी।
ए.सी.पी. राजेंद्र सिंह कलकल और एस.आई. मनीष कुमार मधुकर ने भी कार्यक्रम को वरिष्ठ नागरिकों के लिए यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस ऑर्केस्ट्रा टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, और श्री अरिजीत रॉय द्वारा प्रस्तुत पैंटोमाइम शो ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं रोचक बना दिया।
श्री अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त (विजिलेंस एवं वि.पु.इ.म.एवं बा.) ने जोर देकर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन करते समय अधिक जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने दोहराया कि नागरिकों को अज्ञात स्रोतों से एप्लिकेशन डाउनलोड करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को उभरते साइबर अपराधों से बेहतर तरीके से अवगत कराया जा सके।
इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और समस्त दिल्ली से आए सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिन्होंने इस पहल को समयोचित और अत्यंत आवश्यक बताया।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1