Ad 1
Ad 2
Ad 3

संस्कृति मंत्रालय देगा के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय को देगा निरंतर सहयोग : राजीव कुमार (आईआरएस) निदेशक संस्कृति मंत्रालय

त्रीनेत्र फाउंडेशन ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 19 नवंबर 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी पर “अटल दृष्टि – विकसित भारत का संकल्प” विषयक राष्ट्रीय ऑनलाइन शोध-पत्र प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय और हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने ज्ञान-सहयोग प्रदान किया।
संयोजक श्री बलराज नूने और श्रीमती भारती के. के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से 55 शोधार्थियों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि एवं संस्कृति मंत्रालय के निदेशक श्री राजीव कुमार (आईआरएस) ने आयोजन की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय के प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, प्रो. सुदर्शन और डॉ. गार्गी सिंह ने वाजपेयी जी के मानवतावाद, नैतिक शासन और राष्ट्र-निर्माण पर अपने विचार साझा किए। तीन तकनीकी सत्रों में कुल 55 शोध-पत्र प्रस्तुत हुए, जिनका मूल्यांकन दिल्ली-एनसीआर के आमंत्रित प्राध्यापकों ने किया। प्रतिभागियों में शिक्षाविद्, विधि विशेषज्ञ, नौकरशाह और शोध छात्र शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम 22 नवंबर 2025 को घोषित किए गए जिसमें शीर्ष तीन विजेताओं को संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शोधकर्ता पुरस्कार दिया गया। सर्वोत्तम 12 शोध-पत्र स्कोपस-सूचीबद्ध संपादित पुस्तक में प्रकाशित किए जाएँगे।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:
निम्न प्रतिभागियों ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए हैं: प्रथम स्थान• सुश्री ए. लौर्दु मैरी, येनेपोया विश्वविद्यालय, मंगलुरु ,प्रो. प्रभा अधिकारी, येनेपोया विश्वविद्यालय, मंगलुरु ,श्री उदय कुमार के., मंगलुरु विश्वविद्यालय
(शोध-पत्र शीर्षक: मानवतावाद और कल्याण वाजपेयी की दृष्टि में: योग चिकित्सा, वृद्ध देखभाल और पार्किंसन रोग के माध्यम से करुणामय परिप्रेक्ष्य)
द्वितीय स्थान डॉ. एम. वी. चन्द्रमाथी, प्राचार्य, अनंता लॉ कॉलेज, हैदराबाद
(शोध-पत्र शीर्षक: अटल बिहारी वाजपेयी का मानवतावाद— नैतिक आयामों और नैतिक दृष्टिकोणों का अध्ययन) ,तृतीय स्थान श्री श्रीनिवास काथेरसाला, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
(शोध-पत्र शीर्षक: विकसित भारत 2047 और अटल की दृष्टि: समावेशी विकास और राष्ट्रीय एकीकरण का रोडमैप)
सभी उपर्युक्त विजेताओं को आगामी मेगा इवेंट (दिसंबर 2025, तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी) में विशेष अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया जाता है, जहाँ उन्हें राष्ट्रीय शोधकर्ता पुरस्कार तथा नगद पुरस्कार संस्कृति मंत्रालय के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह पहल वाजपेयी जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और विकसित भारत के संकल्प को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1