Ad 1
Ad 2
Ad 3

पार्षद राजपाल सिंह दिल्ली के लोकप्रिय नेता : रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद

(कार्यक्रम में उपस्थित  रामवीर सिंह बिधूड़ी (सांसद, दक्षिणी दिल्ली) अरुण जी भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री  मानिंदर जैन, बहन रेखा गुप्ता, माताजी एव प्रमुख अभिनेत्री ईशा गुप्ता एवं अन्य गणमान्य निवासियों ने पार्षद राजपाल सिंह  के द्वारा आरम्भ की गईं दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की )

प्रदूषण मुक्त दिल्ली – स्वच्छ सांसों की दिशा में एक अग्रणी कदम  एवं मिसाल बनी दिल्ली नगर निगम के पार्षद एवं लोकप्रिय नेता राजपाल सिंह की रचनात्मक पहल  I 

दिल्ली प्रदूषित राजधानियों में से एक बन चुकी है।धूल, धुआँ और बढ़ता प्रदूषण हमारी साँसों और आने वाली पीढ़ियों दोनों के लिए खतरा बन गया है।

इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए,  निगम  पार्षद  राजपाल सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में पी जी डी ए वी कॉलेज, नेहरू नगर दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में एक व्यापक “प्रदूषण विरोधी जन-जागरण अभियान” शुरू किया गया I 

इस अभियान में दिल्ली नगर  निगम ,  आर डब्लू ए के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियाँ और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर भाग लिया ।
अभियान को   कुशल नेतृत्व  देने  वाले पार्षद राजपाल सिंह ने  ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि अभियान के अंतर्गत सड़कों और पेड़ों पर नियमित पानी का छिड़काव , गलियों और सड़कों से धूल-मिट्टी की सफाई
, पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने की पहल , कचरा जलाने पर रोक और जागरूकता अभियान ,प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र का निर्माण ,घर-घर तक स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश पहुँचाना इत्यादि शामिल है  I
इस अवसर पर सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पार्षद राजपाल सिंह दिल्ली के लोकप्रिय नेता है और सामाजिक चेतना के इनके प्रयास सचमुच सराहनीय है I

इस मिशन में रानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, ईस्ट ऑफ कैलाश, ओखला, लाजपत नगर, सफदरजंग व आसपास की कॉलोनियाँ सक्रिय भागीदारी  रहेगी।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment