Ad 1
Ad 2
Ad 3

श्रमिकों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान : बांसुरी स्वराज सांसद

Bureau Chief Vijay Gaur - New Delhi

एन डी एम सी वर्कर्स फ़ेडरेशन की ओर से मज़दूर दिवस पर हुआ भंडारा एवं रंगारंग कार्यक्रम 
एक मई , 2025  को   एन डी एम सी वर्कर्स फ़ेडरेशन की ओर से मज़दूर दिवस समारोह का भव्य आयोजन पालिका कार्यालय परिसर , शहीद भगत सिंह प्लेस, गोल मार्केट   नई दिल्ली में किया  गया इस कार्यक्रम में  फ़ेडरेशन  अध्यक्ष गंगा राम ने  एक माँग देते हुए कहा कि फ़ेडरेशन मज़दूरों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  बांसुरी स्वराज सांसद ने कहा कि 
श्रमिकों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम ना केवल श्रमिकों को सलाम करने और मई दिवस मनाने का है अपितु  नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की वो एकाई जो राष्ट्रीय निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है उसे प्रणाम करने का है उन्होंने माँग पत्र पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि माँग पत्र ओर विचार भी होगा और समस्याओं का निवारण भी होगा कार्यक्रम में पालिका परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि की गरिमामय उपस्थिति भी रही 

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम ने समा सा  बांध दिया , जिससे तालियों की गड़गड़ाहट से सारा  वातावरण गूंज उठा प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया 

प्रेस सचिव सुनील कुमार ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि  फ़ेडरेशन के बैनर के तले  12  यूनियन की सक्रिय भागीदारी रही

3 Comments

Image

Leave a comment