Ad 1
Ad 2
Ad 3

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल द्वारका , दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यालयों की सूची में : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

राजधानी दिल्ली की अग्रणी सामाजिक संस्था भागीदारी जन सहयोग समिति ने मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल द्वारका को देश के उभरते शेक्षणिक चुनिंदा विद्यालयों में शामिल कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से ट्राफ़ी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया I  विद्यालय का यह राष्ट्रीय पुरस्कार भोला नाथ निगम अध्यक्ष एवं डॉ. गौरव निगम उपाध्यक्ष, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप में ग्रहण किया I

इसके अतिरिक्त डॉ. प्रिया माथुर निदेशक एवं सीमा जे. सिंह प्रिन्सिपल के साथ अध्यापिका रुचिका गुप्ता एवं अनुज कुमार अध्यापक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मेडल से सम्मानित किया I

विद्यालय का राष्ट्रीय पुरस्कार भोला नाथ निगम अध्यक्ष एवं डॉ. गौरव निगम उपाध्यक्ष, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप में ग्रहण किया I
पुरस्कार वितरण के बाद इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति ने कहा कि मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल द्वारका , दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यालयों की सूची में है और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाएँ सचमुच सराहना एवं सम्मान के योग्य है जिसके लिए भोला नाथ निगम अध्यक्ष एवं डॉ. गौरव निगम उपाध्यक्ष बधाई के पात्र है I इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पर्यावरण ऐक्टिविस्ट अविनाश जाली की भी गरिममय उपस्थिति रही I

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment