Ad 1
Ad 2
Ad 3

नशे की लत के प्रभाव: शारीरिक, मानसिक और वित्तीय नुकसान।

ब्यूरो चीफ अली असगर बोहरा। झाबुआ । 

             प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को कलेक्टर नेहा मीना द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के 650 से अधिक ग्रामो में जागरुक करेगा। कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना का स्वागत ब्रह्मकुमारीज़ संस्था की दीदीयों द्वारा तिलक लगा कर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। नशा मुक्त कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि प्रशासन जिले में नशा मुक्ति हेतु कटीबद्ध है और नशा मुक्ति के प्रयासों के लिए ब्रह्मकुमारीज की जयंति दीदी और ज्योति दीदी साधुवाद। कलेक्टर ने कहा कि नशे में लिप्त व्यक्ति ना केवल शारीरिक व मानसिक पतन की ओर बढ़ता है अपितु आर्थिक रूप से भी परिवार एवं स्वयं का नुकसान करता है। युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहे एवं अपने मित्रो और परिवारजनों को भी जागरूक करें।


            ब्रह्मकुमारीज़ संस्था की जयंति दीदी द्वारा भी उपस्थित जनो को नशे के विरुद्ध संकल्प लेने हेतु प्रोत्साहित कर कहा कि नशे करने वाले व्यक्ति से भी अपनत्व की भावना रख उसे नशे के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री बी एस बघेल द्वारा नशे के शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावो के सम्बन्ध में समझाया गया। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री पंकज सांवले द्वारा नशे के प्रति जागरूकता की शुरुआत परिवार से की जाकर संकल्पित प्रयास करने को कहा ।कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज़ संस्था द्वारा नशा मुक्ति के लिए बनायी प्रदर्शनी का अवलोकन कलेक्टर नेहा मीना द्वारा किया गया, साथ ही व्यसनो को छोड़ने के लिए बने प्रतीकात्मक यज्ञ में आहुति के सम्बन्ध में उपस्थित जनो को समझाया गया। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा मेडिटेशन सत्र में भाग लिया गया। नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलायी गयी। 


रथ का अवलोकन :-

            जागरूकता रथ का कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अवलोकन किया गया जिसमे नशे के प्रति जागरुकता हेतु एलईडी स्क्रीन मे फिल्म/वीडियो के माध्यम से एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग  के समस्त कर्मचारी, प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का सम्पूर्ण परिवार, सीएचओ, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मिण्डल के छात्र, अखिल समाज सेवा दल के सदस्य, पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य, अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राए उपस्थित रहे।

3 Comments

Image

Leave a comment