भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा।
आत्मानंद सिंह – लखीसराय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शहर के विद्यापीठ चौक पर एकत्र हुए। जहां से उन्होंने थाना चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं।
जिस तरह देश के प्रधानमंत्री व अन्य गणमान्य लोग झंडा फहराते हैं, उसी तरह हर नागरिक को अपने घरों में झंडा फहराकर आजादी के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।