Ad 1
Ad 2
Ad 3

ग्वालियर पुलिस का हर घर तिरंगा अभियान।

गुलशन परुथी – ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, स्वतंत्रता दिवस पर आमजन को तिरंगा झंडा लगाने के लिये किया जागरूक

– पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
– हर घर तिरंगा बाइक रैली में एसपी ग्वालियर व अन्य अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर हुए शामिल।

देश की आजादी के 78 वर्ष होने पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के दौरान आज दिनांक 12.08.2024 को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस द्वारा एक विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली को पुलिस कंट्रोल रूम से दोपहर 12ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न भागों से गुजरती हुई पुलिस लाइन ग्वालियर में समापन किया गया। इस तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा स्वयं रैली के साथ बाइक चलाकर किया गया। इस तिरंगा यात्रा में ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ग्वालियर पुलिस द्वारा आज ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली ने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर सिटी संेटर, नदीगेट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा होते हुए फालका बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, शिन्दे की छावनी से पुलिस लाइन ग्वालियर तक का सफर तय किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों आदि पर झंडा लगाने की अपील की साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की समझाइश भी दी। उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का समापन पुलिस लाइन ग्वालियर में किया जाकर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को बधाई दी। तिरंगा बाइक रैली के दौरान लोगों को जागरूक किया और अभियान के तहत हर घर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की गई। तिरंगा बाइक रैली के दौरान सबसे आगे चल रहे पुलिस वाहन को तिरंगे के रंग से सजाया गया और देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे, इस अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का शहर के लोगों द्वारा अभिवादन भी किया गया।

तिरंगा बाइक रैली के दौरान एसपी ग्वालियर ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन-बान और शान को बनाये रखना एवं उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है तथा यह तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता का प्रतीक है और इसे बनाये रखना हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है। ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में तरह-तरह के आयोजन कराये जा रहे है और पुलिस के भवनों तथा पुलिस लाइन में हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है।

इस बाइक रैली में एसपी ग्वालियर के साथ अति. पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के0एम.(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1