Ad 1
Ad 2
Ad 3

दो दिवसीय बुंदेली हाट बाजार का आयोजन।

पवन परुथी। भोपाल। 

13 अक्टूबर से आयोजित की जायेगी विभिन्न पारंपरिक कला प्रतियोगिताएं, मिलेंगें कई बुंदेली व्यंजन एवं मिठाईयां |


स्थानीय स्तर पर हथकरघा और लघु उद्योग को बढ़ावा देने तथ बुलदेलखंड की विभिन्न हस्तकलाओं तथा परम्पराओं को जीवंत करने के उद्देश्य से सागर शहर में दो दिवसीय बुंदेली हाट बाजार तथा पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हाॅटल राॅयल पैलेस में 13 एवं 14 अक्टूबर को किया जायेगा। आयोजन में बच्चों एवं महिलाओं के लिए 13 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सभी वर्गों के लिए किया गया है। रंगोली प्रतियोगिता का समय दोपहर 03 बजे से 04 बजे तक रहेगा। रंगोली प्रतियोगिता का विषय प्राकृतिक दृश्य रहेगा, और रंगोली की 4 वर्गफिट की बनानी होगी। इस प्रतियोगिता में 6 से 12, 13 से 20 तथा 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। 14 अक्टूबर को मिट्टी के दीये सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 05 वर्ष से 15 वर्ष तक के सभी बच्चे भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता का समय सांय 04 से 6 बजे तक का रहेगा। 

मिट्टी के दीये सजाओ प्रतियोगिता महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित की गई है, जिसमें 24 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं हिस्सा ले सकती है। यह कार्यक्रम सांय 04 से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में सामग्री प्रतिभागियों की स्वयं की ही रहेगी। इस प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी के रूप में कला भवन से स्वाति हल्वे तथा बाल भवन से सुचिता दुबे  शामिल होगी। बुंदेली हाट बाजार में पारंपरिक व्यंजन, महिला पुरूष एवं बच्चों के कपड़े, घर सजाने के सजो सामान सहित देश भर से आये कारीगरों द्वारा तैयार किये गये आभूषण आदि बाजार में उपलब्ध होंगें।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1