Ad 1
Ad 2
Ad 3

नगर पंचायत धौरहरा में किया गया झंडारोहण एवं निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता की जय।

एस.पी.तिवारी – लखीमपुर-खीरी

तिरंगा यात्रा से स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर लोगों में जगाई आजादी के महोत्सव की अलख। हर घर तिरंगा नगर पंचायत धौरहरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खां ने किया नेतृत्व, नगर पंचायत कार्यालय में लोगों ने ली तिरंगा फहराने की शपथ, भारत माता की जय घोष से गूंज उठा नगर। नगर पंचायत धौरहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के एकता और अखंडता के लिए और जन जन में देश प्रेम जगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत धौरहरा अध्यक्ष नफीस खां द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदोपरांत अध्यक्ष की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह नगर पंचायत धौरहरा के समस्त सदस्यगण, कर्मचारीगण व नगर के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा रैली में भाग लिया गया।

भारत माता की जय और देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा ने पूरे धौरहरा नगर पंचायत से शुरू होकर बस स्टैंड तथा कोतवाली धौरहरा होते हुए मेन रोड पर तहसील के सामने से गुरू खेत तिराहे से हाइवे पर सिनेमा चौराहे तक तिरंगा यात्रा गुजरी व यही से तिरंगा यात्रा आकर समापन नगर पंचायत कार्यालय धौरहरा प्रांगण में हुआ।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1