Ad 1
Ad 2
Ad 3

किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन।

आत्मानंद सिंह – लखीसराय

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक रजोना चौकी ग्राम में आत्मा लखीसराय के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार, कृषि समन्वयक विकास कुमार, आत्मा के जिला लेखपाल पंकज कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक भास्कर कुमार, राधिका कुमारी, हर्षिता राज, किसान सलाहकार सरफराज, ललित कुमार, अरुण कुमार, नवल किशोर निराला, शिव शंकर केवट और सैकड़ो किसान मौजूद रहे। महिला किसान की उपस्थिति भी अधिक संख्या में थी। किसान गोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा किया गया। साथ ही इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का, मडुआ की खेती करने से किसानों को आर्थिक रूप से तो मजबूत होंगे ही साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि मोटे अनाज खाने से शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल आदि रोगों का निवारण होता है।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार के द्वारा बताया गया की मृदा का जांच करना अति आवश्यक होता है, बीज अंकुरण भी परीक्षण करना जरूरी है सभी किसान बंधु से अनुरोध है कि हमेशा बीज के उपचार करके ही अपने खेतों में लगाएं। अंत में श्री विकास कुमार कृषि समन्वयक के द्वारा किसानों को कस्टम हायरिंग योजना, भौतिक सत्यापन, किसान पंजीकरण, मोटे अनाज के खेती के बारे में बताया गया । किसान के रूप में सुभाष कुमार, किरनदेव सिंह, रामकुमार सिंह, सीमा देवी, इंदु देवी, अनिता देवी, कंचन देवी आदि मौजूद रहे।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

© Tcs24News. All Rights Reserved.