हर घर तिरंगा अभियान का इंदौर नगर संयोजक मोईद पठान को बनाया।
ताहिर कमाल सिद्दीकी – इंदौर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाह और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान की सहमति से मोर्चा के सदस्यों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए दायित्व सौंपा है। जिसमें इंदौर नगर का हर घर तिरंगा अभियान संयोजक युवा मोईद पठान को बनाया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर ने प्रदेश के विभिन्न जिला संयोजक की सूची जारी कर यह जानकारी दी।