लोकतंत्र सेनानी ने भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता प्रभात झा को श्रद्धांजलि दी। इंदौर।
ताहिर कमाल सिद्दीकी – इंदौर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के दुखद निधन से संपूर्ण भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर लोकतंत्र सेनानियों ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकतंत्र सेनानी संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा प्रभात झा ने अपने राजनीतिक जीवन से देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।’ उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।