Ad 1
Ad 2
Ad 3

हनुमंत मंदिर में महा आरती कर लोकप्रिय समाजसेवी चुन्नू भैया शर्मा ने रिमझिम बारीश के बीच सादगी से मनाया अपना जन्मदिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी – झाबुआ

मेघनगर विकासखंड के प्रसिद्ध धाम पीपलखुटा के हनुमंत आश्रम में समाजसेवी बृजेश शर्मा चुन्नू भैया का जन्मदिन बारीश की रिमझीम फुहारो के बीच सादगी के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री हनुमंत आश्रम एवं राम भक्त हनुमान मंदिर परिसर में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ माहा आरती कर मनाया गया। लोकप्रिय समाजसेवी श्री चुन्नू भैया शर्मा के जन्मदिवस पर बधाई देने के लिए अन्य राज्य एवं प्रदेश के जिले शहर एवं कस्बो से सैकड़ो चाहने वाले बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। धार्मिक धाम हनुमंत आश्रम मे विशेष रूप से आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया।

प्रसिद्ध भजन गायक जनक रामायणी ने भी अपने भजनों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। इस मौके पर मंदिर महंत श्री दयाराम दास महाराज के सानिध्य में श्री शर्मा का शाल श्रीफल भेंट एवं साफा बांधकर सम्मानित किया इंदौर, भोपाल, उज्जैन, दाहोद, अलीराजपुर, बांसवाड़ा, रतलाम, सहित कई राज्य एवं जिलों से भी बड़ी संख्या में भैया के प्रशंसक एवं चाहने वाले जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे प्रसिद्ध धार्मिक धाम पीपल खूंटा में श्री हनुमान जी की महा आरती के बाद लोकप्रिय समाज सेवी एवं उद्योगपति चुन्नू भैया शर्मा ने अपना जन्मदिन राम भक्त हनुमान मंदिर परिसर मे केक काटकर मनाया गया!

इस मौके पर समाजसेवियो जनप्रतिनिधियों उद्योगपतियों और राजनीतिक दलों से जुडे लोगो के साथ उनके चाहने वाले बधाई देने के लिए आये।

शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए विशेष रूप से उपस्थित समाजसेवी राजेन्द्र सिंह (राजू ) नायक, मध्य प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, किशोर शाह, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, रहीम शेरानी, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, फारूक शेरानी, आनंदीलाल पडियार, डॉक्टर किशोर नायक, बहादुर सिंह हाडा, लीला डामोर, सोहन रावत, सुरेश गणावा, प्रवीण ठाकुर, इंजीनियर विनोद भुरिया, सुनिल डामोर, राम सिंह मेरावत, भाजपा – कांग्रेस से जुड़े अन्य लोग जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू भैया मित्र मंडल राजवाड़ा मित्र मंडल के साथ चुन्नू शर्मा मित्र मंडल ने भी श्री शर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया बधाई शुभकामनाएं देने पहुचे विशेष रूप से समाजसेवी चुन्नू भय्या शर्मा ने विनम्र आभार व्यक्त किया।

3 Comments

Image

Leave a comment