Ad 1
Ad 2
Ad 3

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

गुलशन परुथी | ग्वालियर |

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में दिनांक 26.06.2024 को महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा के लिये प्रेरित करना रहा।

संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी ने बताया कि महिलाओं के बीच स्वायत्ता, आत्मविश्वास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा एक उपयुक्त तरीका है जिससे न केवल आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण का ध्येय भी पूरा हो पाता है बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा साथ-साथ चलते है। सशक्तिकरण से महिलाओं की निर्णय लेने, संसाधनों तक पहुँचने और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पूरी तरह से भाग लेने की क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है।
संस्थान की सह निदेशिका डाॅ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि शिक्षा और आर्थिक अवसरों के माध्यम से सशक्तिकरण, महिलाओं को अपने अधिकारों का दावा करने और अपने समुदायों में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाता है। जब महिलाओं को सशक्त बनाया जाता है तो वे लैंगिक समानता की वकालत करने, भेदभावपूर्ण मानदंडों को चुनौती देने और अपने जीवन को प्रभावित करने वाली निर्णय लेने की प्रतिक्रियाओं में भाग लेने की अधिक संभावना रखती है।

इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री. दिव्या कुशवाह (प्रशिक्षक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, स्वर्ण पदक विजेता) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण महिलाओं को गंभीर स्थिति में मानसिक एवं शारीरिक दृढ़ता और व्यक्तिगत, सीमाओं के बारे में जागरूकता प्रदान करता है। सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा महिलाओं के लिए अपने जीवन में सम्मान सुरक्षा एवं आजादी से जीने का आधार प्रदान करते है।

यह कार्यक्रम इंटर्नल कम्पलेन्ट कमिटी चेयर पर्सन डाॅ. तारिका सिंह सिकरवार एवं इस कार्यक्रम की समन्वयक सहायक प्राध्यापिका स्मृता भदौरिया व अन्य सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थान की 150 छात्राएँ उपस्थित रही एवं उन्होंने बताया कि छात्राओं को दिव्या कुशवाह के द्वारा आत्मरक्षा की तकनीके सिखाई गई।

3 Comments

Image

Leave a comment

Advertisement

Get In Touch

National Apartment Akot File Akola Maharashtra - 444001

(+91) 94275 90781

info@thecurrentscenario.in

Follow Us
Our Team

English News Paper

Join Our News
Our Partners
Partner 1