Ad 1
Ad 2
Ad 3

भारतीय किसान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी गठित, सौपी जिम्मेदारी

एस.पी. तिवारी – फूलबेहड़-खीरी

  • भारतीय किसान संघ की सौंपी गई ब्लाकवार जिम्मेदारी
  • भारतीय किसान संघ की ब्लॉकवार नई कार्यकारिणी गठित
  • भारतीय किसान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन, सौपी जिम्मेदारी

भारतीय किसान संघ ने किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाया है। हम किसानों के हित में काम करते हुए उसके सुख-दुख में साथ खड़े हैं। किसानों की कड़ी मेहनत से लहलहाती फसलों के कारण ही देश की आर्थिक स्थिति का पहिया घूमता है।
यह बात भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी रमेश चंद्र मिश्र ने कहा.. ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़ के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का किसान कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण आर्थिक रूप से पिछड़ा है। शासन द्वारा मुहैया करवाई जानेवाली योजनाओं के लिए उसे लड़ाई लड़ना पड़ती है जबकि यह उसका अधिकार है। अपने ही रूपयों के लिए वह बैंक के सामने धूप एवं बारिश में कतार लगाकर खड़ा रहता है। बीमा एवं मुआवजा के लिए उसे आंदोलन करना पड़ता है।

Advertisement

Advertisement Image

Leave a comment