47 मेधावी छात्राओं के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण।
आत्मानंद सिंह। लखीसराय
शहर के पुरानी बाजार नया टोला स्थित लायंस क्लब में शनिवार को समारोह, पूर्वक आर्थिक रूप से कमजोर 47 मेधावी छात्राओं को लायंस क्लब ने पाठय पुस्तक उपलब्ध कराया। डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डीएम रजनीकांत ने छात्राओं के बीच पाठय पुस्तक का वितरण किया। डॉ सिन्हा ने बताया कि लायंस क्लब विगत तीन बर्ष पूर्व आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को सहयोग कर उसकी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुरुआत किया था। शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय की नौंवी कक्षा से ही 47 छात्राओं को संस्था गोद लिया है। सभी छात्राएं 11 वीं पास कर गई।
चयनित छात्राओं में दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा व 20 से ज्यादा छात्राओं ने 80 प्रतिशत प्राप्तांक लाकर जिले में अपना नाम रोशन किया है। बच्चियों को जरूरत के अनुसार 12 वीं का पाठ्य पुस्तक, जूता मौजा, स्कूल ड्रेस सहित स्कूल का वार्षिक शुल्क दिया गया। डीएम रजनीकांत ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए गौरव का दिन है। क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्राओं को शिक्षित और सशक्त बनाने की जो पहल आरंभ किया यह एक पुनीत कार्य है। लायंस क्लब के सहयोग से छात्राओं को आर्थिक मदद कर उन्हें आगे बढ़ाने की पहल महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे उनके सपने को पंख लगेगा। मौके पर राजेंद्र सिंघानिया, अरविंद कुमार भारती, प्रो मनोरंजन कुमार, संजीव कुमार स्नेही, विजय बंका, प्रेमचंद कुमार, गौतम गिरियगे, विभाष कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।