Ad 1
Ad 2
Ad 3

संदेहासपद स्थिति में मंडल कारा में बंद कैदी की हुई मौत।

आत्मानंद सिंह | लखीसराय

मंडल कारा में बंद कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि कल देर शाम मंडल कारा मे बंद कैदी पप्पू साहनी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे बेहतर इलाज के मंडल कारा प्रशासन ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।बताते चलेंकि बड़हिया पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय स्थित आईओसीएल के पाइप लाइन से तेल चोरी के आरोप में मृतक पप्पू साहनी को गिरफ्तार कर पांच जून को जेल भेजा था।

मृतक बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक कैदी के परिजन लखीसराय पहुंचे।मृतक के परिजन मंडल कारा प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट शशि कुमार ने बताया कि कैदी ने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि कैदी ने अपने शर्ट से फांसी लगा लिया। जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के स्पष्ट कारण के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

3 Comments

Image

Leave a comment