• Thu. Oct 16th, 2025

सावन के तीसरी सोमवारी अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।

ByTcs24 News

Aug 10, 2024
सावन के तीसरी सोमवारी अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दिन के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी लें

आत्मानंद सिंह – लखीसराय

सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मे जलाभिषेक को लेकर श्रद्वालुओं की भाड़ी-भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं‌। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है। मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया। सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक थे।

हजारो की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गयी है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्वालुओं को कोई परेशानी ना हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Footer