• Sun. Sep 8th, 2024

हाथिपावा पहाड़ी पर वृक्षारोपण संभाग आयुक्त कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।

ByTcs24News

Jul 26, 2024
हाथिपावा पहाड़ी पर वृक्षारोपण संभाग आयुक्त कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।प्रमंडलीय आयुक्त, कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देते हुए पौधे लगाए।

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी – झाबुआ

संभाग आयुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह के झाबुआ आगमन पर गेल रेस्ट हाऊस में कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। सायं को हाथिपावा पहाड़ी पर वृक्षारोपण कर पहाड़ी का अद्भुत नजारा देख प्रशंसा की गई हाथिपावा के नाम के इतिहास के बारें में जाना गया।

साथ ही भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।

Advertisements

संभागायुक्त द्वारा हाथीपावा पर बनाए गए तालाब निर्माण के कार्य की भी प्रशंसा भी गई। संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह एवं कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा हाथिपावा पहाड़ी पर पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा, डीएफओ श्री हरिसिंह ठाकुर, एसडीओ फॉरेस्ट श्री प्रदीप कछावा, रेंजर श्री एच एस पांडेअन्य अधिकारीकर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Footer