• Sun. Sep 8th, 2024

एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत हाथीपावा पहाड़ी पर किया गया वृक्षारोपण।

ByTcs24News

Jul 26, 2024
एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत हाथीपावा पहाड़ी पर किया गया वृक्षारोपण।हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यावरण और मातृ सम्मान को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी – झाबुआ

एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जन अभियान परिषद द्वारा हाथीपावा पहाड़ी पर आज शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सत्यनारायण दर्रो, उप संचालक कृषि नगीन रावत, जी.एस. त्रिवेदी कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अरूण कुमार मंडलोई, अरीर अहमद गौरी, जन अभियान परिषद समन्वयक भीमसिंह डामोर, आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान, कृषि विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों, जनाभियान परिषद के सदस्य एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।

जिसमे नीम, पीपल, करंज, आंवला, गुलर, खिरनी, सागवान, महुआ, शीशम, कड़ई, जामुन, पीपल आदि बहुप्रजातीय पौधो का वृक्षारोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Footer